Jamshedpur News : एमजीएम में आज से नहीं होगी सिटी स्कैन और इको जांच
Updated at : 02 Jan 2026 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : डिमना महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिटी स्कैन और इको जांच की सुविधा दो जनवरी से बंद हो जायेगी.
विज्ञापन
हेल्थ मैप एजेंसी के साथ अनुबंध हुआ समाप्त
Jamshedpur News :
डिमना महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिटी स्कैन और इको जांच की सुविधा दो जनवरी से बंद हो जायेगी. एमजीएम अस्पताल में सिटी स्कैन और इको सुविधाएं वर्तमान में हेल्थ मैप नामक कंपनी के माध्यम से सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के तहत संचालित हो रही है. कंपनी का विभाग के साथ अनुबंध 31 दिसंबर को ही समाप्त हो गया है. नव वर्ष के पहले दिन हालांकि एजेंसी की ओर से रिपोर्ट मरीजों के परिजनों को दिया गया. दो जनवरी से एजेंसी जांच नहीं करेगी. जांच सुविधा बंद होने से इसका सीधा प्रभाव गंभीर मरीजों पर पड़ेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




