Jamshedpur News : पोटका के झरिया गांव में फैला चिकनपॉक्स, 10 संदिग्ध मरीज मिले, तीन का लिया सैंपल

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : जमशेदपुर जिला अंतर्गत पोटका प्रखंड के झरिया गांव में चिकनपॉक्स के कई मामले सामने आये हैं. लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले के लिए अलर्ट जारी किया है

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jamshedpur News :

जमशेदपुर जिला अंतर्गत पोटका प्रखंड के झरिया गांव में चिकनपॉक्स के कई मामले सामने आये हैं. लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले के लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने सलाह दी है कि चिकनपॉक्स के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें, ताकि समय पर इलाज के माध्यम से संक्रमण को रोका जा सके.

मंगलवार को झरिया गांव में संक्रमण की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर जिला सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची. टीम में जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. असद, डाटा मैनेजर सुशील तिवारी, वरुण कुमार, दीपक कुमार यादव, सहिया और एएनएम शामिल थे. निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि गांव में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. जांच में 10 लोग चिकनपॉक्स के संदिग्ध पाये गये हैं. सभी को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. टीम ने तीन संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाये हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola