ePaper

Chhath Puja: टाटानगर से छठ स्पेशल ट्रेन में जान जोखिम में डालकर बिहार गये यात्री, 75 बसें भी पड़ गयीं कम

Updated at : 29 Oct 2022 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Chhath Puja: टाटानगर से छठ स्पेशल ट्रेन में जान जोखिम में डालकर बिहार गये यात्री, 75 बसें भी पड़ गयीं कम

Tata-Patna Chhath Special Train: टाटानगर से पटना के लिए रवाना हुई इस ट्रेन में क्षमता से बहुत ज्यादा यात्री सवार हुए. आरक्षित टिकट भले लोगों को न मिली हो, लेकिन जेनरल टिकट की बिक्री पर कोई रोक नहीं थी. फलस्वरूप जिसे टिकट मिल गया, वह ट्रेन में दाखिल होने की मशक्कत करने लगा.

विज्ञापन

Tata-Patna Chhath Special Train: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय जमशेदपुर स्थित टाटानगर स्टेशन से छठ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई, उसमें भीड़ का आलम देखकर लोगों के पसीने छूट गये. ट्रेन के स्टेशन पर आते ही धक्का-मुक्की शुरू हो गयी. सबसे पहले ट्रेन में चढ़ने और अपनी सीट पक्की करने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. एक तरह से जान जोखिम में डालकर लोग ट्रेन में सवार हुए.

जान जोखिम में डालकर ट्रेन में सवार हुए यात्री

टाटानगर से पटना के लिए रवाना हुई इस ट्रेन में क्षमता से बहुत ज्यादा यात्री सवार हुए. आरक्षित टिकट भले लोगों को न मिली हो, लेकिन जेनरल टिकट की बिक्री पर कोई रोक नहीं थी. फलस्वरूप जिसे टिकट मिल गया, वह ट्रेन में दाखिल होने की मशक्कत करने लगा. स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए मारामारी वाली स्थिति रही. लोगों ने जान को जोखिम में डालकर यात्रा की.

Also Read: छठ महापर्व से पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़, पटना और रांची जाने वाली इन ट्रेनों में लग रहे अतिरिक्त कोच
देर से खुली टाटा-पटना छठ स्पेशल ट्रेन

इससे पहले शुक्रवार की सुबह में दानापुर सुपर एक्सप्रेस पूरी तरह फुल होकर पटना के लिए रवाना हुई, जबकि शाम में पटना स्पेशल ट्रेन नियत समय से विलंब से खुली. इस ट्रेन में यात्रियों की भीड़ रही. साउथ बिहार एक्सप्रेस में भी यात्रियों की खचाखच भीड़ देखी गयी. रेलवे प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की संख्या 10 हजार से ऊपर पहुंच गयी.

Also Read: Chhath Puja|IRCTC News|पटना की ट्रेन में अतिरिक्त कोच, इन ट्रेनों के रूट-समय में बदलाव, लिस्ट यहां देखें

क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ बिहार के लिए रवाना हुईं 75 बसें

दूसरी तरफ, मानगो पुल के किनारे स्थित सीतारामडेरा बस स्टैंड से बिहार जाने वाली बसों में भी काफी भीड़ दिखी. सीटें फुल होने के बाद खाली जगहों में बेंच लगाकर यात्रियों को बैठाकर ले जाया गया. बिहार जाने वाली सभी 75 बसें क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ रवाना हुईं. जमशेदपुर से आरा, छपरा, भागलपुर, समस्तीपुर, बक्सर, सीवान, बिहारशरीफ, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय समेत अन्य जिलों के लिए बसें रवाना हुईं. कुछ बसों की छतों पर भी सवार होकर लोग बिहार गये हैं. बस मालिकों के अनुसार, पहले से ही बस फुल हो गयी थी. बाहर से भी बस मंगाये गये थे, लेकिन यात्रियों की संख्या इतनी अधिक थी कि बसें कम पड़ गयीं.

https://www.youtube.com/watch?v=sVymjDpPrwk

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola