ePaper

छठ महापर्व से पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़, पटना और रांची जाने वाली इन ट्रेनों में लग रहे अतिरिक्त कोच

Updated at : 26 Oct 2022 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
छठ महापर्व से पहले ट्रेनों में बढ़ी भीड़, पटना और रांची जाने वाली इन ट्रेनों में लग रहे अतिरिक्त कोच

Chhath Puja|Train News|रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 26-27 अक्टूबर को सेकेंड स्लीपर क्लास में एक कोच जोड़ा जायेगा. हटिया-पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में 26 अक्टूबर को सेकेंड स्लीपर क्लास का एक, एसी-3 टीयर का एक कोच जोड़ा जायेगा, जबकि 27 अक्टूबर को एक्स्ट्रा सेकेंड स्लीपर कोच लगाया जायेगा.

विज्ञापन

Chhath Puja|Train News|छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) से पहले ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए पटना और रांची जाने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे हैं. रेलवे (Indian Railways News) की ओर से यह जानकारी दी गयी है. इसमें कहा गया है कि प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच (Extra Coach in Trains) की सुविधा शुरू की जा रही है.

गोड्डा जाने वाली ट्रेन में स्लीपर क्लास की एक्स्ट्रा बोगी

झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) और बिहार की राजधानी पटना (Patna) के अलावा गोड्डा (Godda) जाने वाली ट्रेन में भी स्लीपर क्लास के अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे हैं. रांची से गोड्डा जाने वाली ट्रेन के साथ-साथ हटिया से पटना और नयी दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाये जा रहे हैं.

Also Read: IRCTC News: पटना जनशताब्दी का समय बदला, राजधानी समेत रांची-हटिया से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले

हटिया-पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे

दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से बताया गया है कि रांची-गोड्डा एक्सप्रेस में 26 और 27 अक्टूबर को सेकेंड स्लीपर क्लास में एक एक्स्ट्रा कोच जोड़ा जायेगा. हटिया-पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में 26 अक्टूबर को सेकेंड स्लीपर क्लास का एक और एसी-3 टीयर का एक कोच जोड़ा जायेगा, जबकि 27 अक्टूबर को एक एक्स्ट्रा सेकेंड स्लीपर कोच लगाया जायेगा.

राजधानी एक्सप्रेस में लगेगी एक्स्ट्रा बोगी

नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस में 26 अक्टूबर को वातानुकूलित-3 टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा, जबकि नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में 29 अक्टूबर को वातानुकूलित-3 टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा.

Also Read: Train News: छठ से पहले ही पटना जाने वाली सभी ट्रेनें फुल, दीपावली से पहले इन ट्रेनों में टिकट कटना बंद

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

  • ट्रेन संख्या 18619 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 26/10/2022 और दिनांक 27/10/2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा.

  • ट्रेन संख्या 18622 हटिया–पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 26/10/2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच तथा वातानुकूलित 3- टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा.

  • ट्रेन संख्या 18622 हटिया–पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 27/10/2022 को द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा.

  • ट्रेन संख्या 20408 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 26/10/2022 को वातानुकूलित-3 टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा.

  • ट्रेन संख्या 12454 नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में दिनांक 29/10/2022 को वातानुकूलित-3 टियर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा.

Also Read: कोडरमा-मानपुर रेलखंड में मालगाड़ी का ब्रेकफेल होने से 53 वैगन बेपटरी, 14 ट्रेनें प्रभावित, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन