Jamshedpur News : बागबेड़ा से गायब दोनों बहनें सकुशल लौटीं, परिजनों ने ली राहत की सांस

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बागबेड़ा नया बस्ती से गायब हुई दो नाबालिग बहनें सोमवार को बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी रोड नंबर-एक में मिलीं.

विज्ञापन

बताया- दलमा गयी थी पूजा करने

Jamshedpur News :

बागबेड़ा नया बस्ती से गायब हुई दो नाबालिग बहनें सोमवार को बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी रोड नंबर-एक में मिलीं. स्थानीय लोगों की नजर दोनों बहनों पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने घरवालों को सूचित किया. जानकारी मिलने पर उनके माता-पिता पहुंचे और दोनों बहनों को घर ले गये.

स्थानीय लोगों द्वारा पूछताछ करने पर दोनों बहनों ने बताया कि वह दलमा पूजा करने गयी थी. दोनों बहनों के सकुशल मिलने पर घरवाले व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. मालूम हो कि रविवार की शाम करीब चार बजे दोनों बहनें घर से दुकान से सामान लेने निकली थी. जिसके बाद वापस घर नहीं लौटीं. घरवालों ने कई जगहों पर तलाश की, लेकिन दोनों का पता नहीं चल पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola