00 निजी स्कूलों में बीपीएल कोटे की सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें : डीसी

Edited by ASHOK JHA
Updated:
विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम जिले के डीसी राजीव रंजन ने पाठ्य पुस्तकों के वितरण में लापरवाही और धीमी प्रगति पर जिले के सात प्रखंडों के बीपीओ (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी) का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया. साथ ही उन्हें कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

विज्ञापन

डीसी राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में की शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले के डीसी राजीव रंजन ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि निजी स्कूलों में बीपीएल कोटे की शत-प्रतिशत सीटों पर ग्रीष्मावकाश के दौरान ही पारदर्शी तरीके से दाखिला सुनिश्चित करें. उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना को निर्धारित मेन्यू के अनुसार ही बच्चों को उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया. डीसी ने इ-विद्यावाहिनी के शिक्षकों व छात्रों की ऑनलाइन हाजिरी और बैंक खातों की स्थिति की तकनीकी समीक्षा की. उन्होंने स्कूलों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा.

बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक व टॉपर्स होंगे सम्मानित

बैठक में वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों पर डीसी ने संतोष व्यक्त किया गया. डीसी ने कहा कि जिला स्तर पर उन विद्यालयों के शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. जिन्होंने पिछले वर्ष की तुलना में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. साथ ही गर्मी की छुट्टियों के बाद सिकुई-दिकुई अभियान को फिर से शुरू किया जायेगा. इसके तहत अधिकारी स्कूलों को गोद लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारेंगे.

आवासीय विद्यालयों का सुरक्षा ऑडिट, 10 दिन में सुधार

डीसी ने आवासीय विद्यालयों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए 10 दिनों के भीतर स्वच्छता और सुरक्षा ऑडिट की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. उन्होंने खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचों के लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की बात कही.

अपार आइडी के लिए अभिभावकों की होगी काउंसलिंग

छात्रों की अपार आइडी बनाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए डीसी ने स्कूलों को अभिभावकों के साथ काउंसलिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की कमी के कारण कोई भी बच्चा इस प्रक्रिया से छूटना नहीं चाहिए.

विज्ञापन
ASHOK JHA

लेखक के बारे में

By ASHOK JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola