बिरसानगर : नाबालिग के अपहरण व गैंग रेप के पांच आरोपी गिरफ्तार

Published at :14 Aug 2020 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
बिरसानगर : नाबालिग के अपहरण व गैंग रेप के  पांच आरोपी गिरफ्तार

बिरसानगर : नाबालिग के अपहरण व गैंग रेप के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिरसानगर की नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों में चंदन लोहरा उर्फ टोंपे, गणेश बारी उर्फ दमरू, सुनील बारी उर्फ गोविंदा, जसुआ सवैया उर्फ मोटू और आकाश धल उर्फ कच्छिम शामिल है. उनके पास से चार मोबाइल फोन, वस्त्र और स्कूटी बरामद कर ली गयी है. सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने गुरुवार को बिरसानगर थाने में पूरी घटना का खुलासा किया.एसपी ने बताया कि चंदन लोहरा लड़की को उसके घर बिरसानगर जोन नंबर 2-ए के पास से लेकर गोविंदपुर थीम पार्क के पीछे श्मशान की ओर जा रहा था.

दोपहर लगभग ढाई बजे गणेश बारी, गोविंदा, जसुआ और आकाश धल ने दोनों को रोक लिया. चंदन को गोविंदा पूर्व से जानता था. दोनों पूर्व में एक साथ क्रिकेट खेलते थे. चारों ने मिलकर चंदन की पिटाई की. इसके बाद चंदन लड़की को छोड़कर भाग गया. इसके बाद गोविंदा, गणेश बारी और जसुआ ने बार-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान आकाश धल निगरानी कर रहा था.गोविंदा ने रात भर जंगल में घुमाया और किया दुष्कर्मपीड़िता ने पुलिस को बताया कि बारी-बारी से दुष्कर्म करने के बाद गोविंदा उसे लेकर जंगल की ओर चल दिया.

जंगल में रात भर घुमाने के दौरान गोविंदा ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया. सुबह गोविंदा उसे खैरबनी स्थित झोपड़ी के पास ले गया. वह कुछ देर के लिए वहां से हटा, तभी वह तालाब में नहा रही एक महिला के पास गयी और उसका मोबाइल फोन लेकर परिवार के लोगों को सूचना दी. इसके बाद परिवार के लोगों ने बिरसानगर पुलिस को फोन कर जानकारी दी. सिटी एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही गोविंदपुर और बिरसानगर पुलिस की टीम छापेमारी कर भाग रहे एक युवक को पकड़ा.

उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. लड़की ने पूरी घटना पुलिस काे बतायी, इसके बाद पुलिस ने चंदन को भी गिरफ्तार कर लिया.

दोषियों को फांसी की सजा मिले

पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की. कहा कि इसके लिए पुलिस को जो मदद चाहिए हमलोग करने को तैयार हैं. लड़की ने चंदन को फोन कर बुलाया था : चंदन की पत्नी ने बताया कि पीड़िता ने 12 अगस्त को फोन कर चंदन को उससे मिलने बुलाया था. फोन कर बुलाने की जानकारी उसे भी थी लेकिन उसने कुछ भी नहीं बोला. लड़की बार-बार घर में फोन करती थी.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola