Jamshedpur news. सरयू राय ने मुकुल मित्रा, धर्मेंद्र प्रसाद व पप्पू सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Updated at : 02 Feb 2025 5:41 PM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर पश्चिम में जनसुविधा प्रतिनिधियों की नियुक्ति
विज्ञापन
Jamshedpur news.
जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यों को बेहतर तरीके से करने के लिए वरिष्ठ नेता मुकुल मिश्रा को जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र का जनसुविधा प्रतिनिधि नियुक्त किया है. जारी विज्ञप्ति के अनुसार धर्मेंद्र प्रसाद को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का जनसुविधा प्रतिनिधि बनाया गया है. इसके साथ ही मानगो निवासी पप्पू सिंह को मानगो नगर निगम क्षेत्र का जनसुविधा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. पूर्व शिक्षाधिकारी एसपी सिंह को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का शिक्षा-जनसुविधा प्रतिनिधि बनाया गया है. नीरज सिंह को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं एवं सामाजिक कल्याण-जनसुविधा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. विधायक कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, श्री राय ने सातों मंडलों में भी जनसुविधा प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है. सोनारी मंडल का प्रतिनिधि रवि ठाकुर को, कदमा मंडल का प्रतिनिधि अनुज चौधरी को, बिष्टुपुर मंडल का प्रतिनिधि सन्नी सिंह को, साकची मंडल का प्रतिनिधि विवेक पांडेय को, मानगो मंडल का प्रतिनिधि पिंटू सिंह को, उलीडीह मंडल का प्रतिनिधि संतोष भगत को और आजादनगर मंडल का प्रतिनिधि मो नेसार अहमद को बनाया गया है. ये सभी जनसुविधा प्रतिनिधि हैं. श्री राय ने कहा कि क्षेत्र की जनता की पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से संबंधित समस्याओं का निवारण करना इनकी प्रमुख जिम्मेदारी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




