भारत सेवाश्रम की टीम 25 रनों से जीती

जमशेदपुर. भारत सेवाश्रम स्कूल की टीम ने मंगलवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में केपीएस मानगो को 25 रन से हराया
जमशेदपुर. भारत सेवाश्रम स्कूल की टीम ने मंगलवार को को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान खेले गये जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में केपीएस मानगो को 25 रन से हराया. सेवाश्रन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाये. अपूर्व चक्रवर्ती ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली. पीयूष कुमार यादव ने 47 रनों का योगदान दिया. केपीएस मानगो के मो अदनान ने दो विकेट लिये. जवाब में केपीएस की टीम 15 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना सकी. मो अदनान 44 रन बनाकर नाबाद रहे. आदिल अहमद ने 33 रनों की पारी खेली. आयुष कुमार यादव ने दो विकेट लिये. पीयूष कुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




