जेएसए ए डिवीजन में बरहा डिशोन की टीम 3-0 से जीती

जमशेदपुर. बरहा डिशोम फुटबॉल टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में सिद्धो-कान्हू मेमोरियल क्लब को
जमशेदपुर. बरहा डिशोम फुटबॉल टीम ने आर्मरी मैदान में खेले गये जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में सिद्धो-कान्हू मेमोरियल क्लब को 3-0 से मात दी. बरहा डिशोम की ओर से सोमू मुर्मू (20वें और 57वें मिनट) ने दो और मार्शल किस्कू (35वें) ने एक गोल किया. वहीं, टिनप्लेट मैदान में आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब और विजन एपेक्स के बीच खेला गया ए डिवीजन लीग का एक अन्य मैच 2-2 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ. आदिवासी गोंडाई क्लब क्लब के लिए लखीराम मुर्मू व संजय टुडू ने एक-एक गोल किया. वहीं, विजन एपेक्स के संजू कुजूर ने दो गोल किये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




