Jamshedpur News : आजादनगर : चाकूबाजी मामले में दो लोग गये जेल
Updated at : 03 Jan 2026 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-17 में स्थित नमरा अपार्टमेंट परिसर में हुए मारपीट और चाकूबाजी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-17 में स्थित नमरा अपार्टमेंट परिसर में हुए मारपीट और चाकूबाजी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा है. जेल जाने वालों में शेख सारिक इमाम उर्फ अयान और अरमान अंसारी शामिल है. इस मामले में रुही खान के बयान पर अयान, लक्की इमाम, अरमान, तब्बसुम उर्फ रानी के खिलाफ फ्लैट में घुसकर मारपीट व चोरी करने का केस दर्ज कराया गया है. जबकि दूसरे पक्ष से सारिक इमाम की पत्नी रेशम अफरोज ने इरफान खान, अजहर खान, रुही खान के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है. मालूम हो कि बुधवार की रात दो पक्षों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हुई थी. जिसमें एक पक्ष से फरहान खान उर्फ राजा, जबकि दूसरे पक्ष से शेख गनी इमाम को चाकू लगा था. शेख गनी इमाम का एमजीएम, जबकि फरहान खान उर्फ राजा का टीएमएच में इलाज चल रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




