ePaper

देश भर की 400 शाखाओं में साकची मारवाड़ी सम्मेलन शाखा सर्वश्रेष्ठ, मिला सम्मान

Updated at : 06 Sep 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
Akhil Bharatwarshiya Marwari Sammelan Sakchi Branch

नयी दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण करते साकची शाखा के पदाधिकारी.

Akhil Bharatwarshiya Marwari Sammelan: अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की 400 शाखाओं में जमशेदपुर की साकची शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से नवाजा गया है. नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शाखा के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने पुरस्कार ग्रहण किया.

विज्ञापन

Akhil Bharatwarshiya Marwari Sammelan| जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन में साकची शाखा को पूरे राष्ट्र की ‘श्रेष्ठ शाखा’ के सम्मान से अलंकृत किया गया. नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की पर 400 शाखाएं हैं. इसमें जमशेदपुर की साकची शाखा को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इस अधिवेशन में साकची शाखा की ओर से अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महासचिव बबलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक पारीक ने हिस्सा लिया.

शाखा के अध्यक्ष बोले- यह पूरे साकची का सम्मान

सम्मान मिलने पर शाखा के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा यह सम्मान पूरे साकची का सम्मान है. यह उपलब्धि सभी सदस्यों की एकजुटता और नि:स्वार्थ सेवा भावना का परिणाम है. शाखा के कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने इस पुरस्कार को साकची शाखा के सभी पूर्व अध्यक्षों और पदाधिकारियों को समर्पित करते हुए कहा, ‘आज हमारे कार्यों की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है. हमें गर्व है कि साकची शाखा पूरे झारखंड प्रांत की सबसे बड़ी और सबसे सक्रिय शाखा है.’

कोषाध्यक्ष बोले- पुरस्कार शाखा को प्रेरित करेगा

कोषाध्यक्ष ने कहा कि यह पुरस्कार शाखा के सभी सदस्यों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुरस्कार शाखा को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा. मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की स्थापना वर्ष 1967 में हुई थी. तब से यह संगठन लगातार सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में अग्रणी रहा है और मारवाड़ी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने, सामाजिक उत्थान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुरस्कार ने पूरे जमशेदपुर का मान बढ़ाया – कमल किशोर

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया, राष्ट्रीय महासचिव कैलाशपति तोदी और नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन गोयनका मंचासीन रहे. गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कमल किशोर अग्रवाल और संदीप मुरारका ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन साकची को राष्ट्र की सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिलने से पूरे जमशेदपुर का मान बढ़ा है.

निवर्तमान अध्यक्ष और महासचिव को दी विशेष बधाई

अग्रवाल और मुरारका ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए वर्तमान पदाधिकारी अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महासचिव बबलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी के साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश कांवटिया और महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी विशेष बधाई के पात्र हैं.

इसे भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज को एक सूत्र में बांध कर आगे बढ़ायेंगे : दीपक सर्राफ

Ranchi News : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नये कार्यालय का श्रीगणेश

Ranchi News : मारवाड़ी सम्मेलन ने टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मारवाड़ी सम्मेलन ने फलदार पाैधों का किया वितरण

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola