ePaper

आकाश सिन्हा ने खेली तूफानी पारी, बनाये 174 रन

Updated at : 29 May 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
आकाश सिन्हा ने खेली तूफानी पारी, बनाये 174 रन

मशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित एलआइसी मैदान में चल रही अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने सॉकर जायंट्स को 165 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित एलआइसी मैदान में चल रही अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के एक मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने सॉकर जायंट्स को 165 रन से मात दी. स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 254 रन बनाये. आकाश सिन्हा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 174 रन बनाये. इसमें 13 छक्के व 18 चौके शामिल है. सूरज सिंह ने 53 रन बनाये. जवाब में सॉकर जायंट्स की टीम 15.5 ओवर में 89 रन पर ढेर हो गयी. सैयद फैसल इमाम ने 30 रनों की पारी खेली. स्कूल ऑफ क्रिकेट के आदित्य कुमार ने चार, अंशु कुमार ने तीन व अनुराग सिंह ने दो विकेट लिये. आकाश सिन्हा प्लेयर ऑफ द मैच रहे. आकाश को पूर्व रणजी क्रिकेटर राजीव नायर ने पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola