Viral Video: प्रेमी से झगड़े के बाद युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, बिजली के पोल पर चढ़कर घंटों किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

बिजली टॉवर पर चढ़ी युवती और मौके पर जुटी भीड़

Viral Video: प्रेमी से झगड़े के बाद जमशेदपुर में कल मंगलवार को घंटों प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा चला. युवती प्रेमी से झगड़ा होने के बाद हाइटेंशन बिजली टॉवर पर करीब 60 फीट ऊपर चढ़ गयी. मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गयी.

विज्ञापन

Viral Video: जमशेदपुर जिले के सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदाल मॉल के पास बिजली टॉवर पर चढ़कर कल मंगलवार को एक प्रेमिका ने घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा किया. एक युवती हाइटेंशन बिजली टॉवर पर करीब 60 फीट ऊपर चढ़ गयी. जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी, जिससे मरीन ड्राइव रोड पर भी जाम लग गया. टॉवर पर चढ़ी युवती बार-बार अपने प्रेमी को बुलाने की बात कह रही थी. घटना कल मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो युवकों ने युवती को उतारा नीचे

घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस समेत कई लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं थी. करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. शाम करीब 4:45 बजे दो युवक सोनू कुमार और रोशन कुमार बिजली टॉवर पर चढ़े. उन्होंने युवती को समझाया, इसके बाद क्रेन की सहायता से उसे नीचे उतारा गया. इसके बाद पुलिस युवती को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल ले गयी, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस युवती के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. साथ ही प्रेमी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सरायकेला-खरसावां की रहने वाली है युवती

युवती सरायकेला-खरसावां के कुचाई स्थित जोजोहातु की रहनेवाली है. कल मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह कुचाई से बस से निकली थी. दोपहर करीब 12 बजे जमशेदपुर पहुंची. यहां प्रेमी से मिली, इस दौरान दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद युवती टॉवर पर चढ़ गयी. युवती ने पुलिस को बताया कि उसका शार्दुल लोहरा नामक युवक से पिछले 4 सालों से प्रेम संबंध है.

इसे भी पढ़ें

Durga Puja Pandal 2025: रांची में दिखेगा तिरुपति बालाजी मंदिर का अनोखा स्वरूप, यहां बन रहा भव्य ���ूजा पंडाल

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, शिबू सोरेन के नाम से जाना जायेगा RIMS 2

रांची के नेवरी चौक में लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, मंत्री संजय सेठ ने की घोषणा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola