रांची के नेवरी चौक में लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा, मंत्री संजय सेठ ने की घोषणा

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा ध्वज , मंत्री संजय सेठ (फाइल फोटो)

Ranchi News: राजधानी रांची वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. रांची के नेवरी चौक में जल्द ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा. मंत्री संजय सेठ ने इसकी घोषणा की है. देशभर में केवल दो जगह पहला जम्मू-कश्मीर के सियाचिन चोटी पर और दूसरा रांची के नेवरी चौक में इस भव्य तिरंगे को फहराने की घोषणा हुई है.

विज्ञापन

Ranchi News: राजधानी रांची के कांके प्रखंड अंतर्गत नेवरी चौक गोलंबर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा शान से लहराएगा. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने इसकी घोषणा की है. आगामी एक माह के भीतर नेवरी चौक गोलंबर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जायेगा. साथ ही चौक के चारों ओर आकर्षक लाइटिंग भी की जायेगी, जिससे रिंग रोड स्थित इस नेवरी चौक गोलंबर की खूबसूरती और भी अधिक निखर जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुखिया ने जताया आभार

100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने के इस ऐतिहासिक फैसले पर नेवरी पंचायत के मुखिया साधो उरांव ने कहा “यह तिरंगा ध्वज हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और बलिदान की जीवंत प्रतीक की छवि है. यह हमें सदैव याद दिलाता है कि विविधताओं से भरे इस राष्ट्र की आत्मा एक ही है “वसुधैव कुटुम्बकम्”. उन्होंने इस कार्य के लिए पूरे पंचायत की ओर से मंत्री संजय सेठ का आभार व्यक्त किया.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

भारत में दो जगहों पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

मुखिया साधो उरांव ने बताया कि भारत की धरती पर मंत्री संजय सेठ के द्वारा दो जगहों पर भव्य तिरंगे की स्थापना की जा रही है, जिसमें से पहला जम्मू-कश्मीर के सियाचिन चोटी पर और दूसरा रांची के नेवरी चौक में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जायेगा. उन्होंने बताया कि समाज सेवी नरेंद्र सिंह ने मंत्री के समक्ष नेवरी चौक में तिरंगा झंडा लगाने का अनुरोध किया गया था, जिसे मंत्री ने स्वीकृति दे दी है.

इसे भी पढ़ें

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आज आएगा फैसला, अदालत पर टिकीं झारखंड, बिहार और यूपी की निगाहें

झारखंड के 4 विश्वविद्यालयों में NEP लागू करने में मार्गदर्शन करेगा IIT ISM धनबाद

कौन है सैयद अर्शियान उर्फ हैदर? इंटरपोल ने जारी किया है रेड कॉर्नर नोटिस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola