Jamshedpur news. बन्ना गुप्ता का साथ छोड़ जदयू में शामिल हुए आफताब अहमद सिद्दकी

Updated at : 30 Jan 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. बन्ना गुप्ता का साथ छोड़ जदयू में शामिल हुए आफताब अहमद सिद्दकी

कांग्रेस के वरीय नेताओं ने काफी प्यार दिया, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूला पायेंगे : आफताब सिद्दकी

विज्ञापन

Jamshedpur news.

कांग्रेस पार्टी के वरीय नेता सह पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी आफताब अहमद सिद्दकी ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए जदयू की प्राथमिक सदस्यता हासिल कर ली. जदयू युवा के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने आफताब अहमद सिद्दकी को बिष्टुपुर स्थित जदयू विधायक सरयू राय के कार्यालय में पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया. जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय की जीत और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की हार के बाद यह तय हो गया था कि आफताब अहमद सिद्दकी जल्द ही पाला बदलेंगे. इस पर तीन दिन पहले उस वक्त मुहर लग गयी, जब विधायक सरयू राय ने आफताब अहमद सिद्दकी के होटल में पहुंच कर चाय पी. श्री राय ने उक्त फोटो को सोशल साइट एक्स पर भी डाला, जिसके बाद कांग्रेस खेमे में यह फोटो-खबर चर्चा का कारण बन गयी. पिछले दिनों बन्ना गुप्ता द्वारा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के वनभोज में भी आफताब सिद्दकी को नहीं बुलाया गया था.

जदयू में शामिल हुए आफताब अहमद सिद्दकी ने कहा कि विधायक सरयू राय के साथ उनके काफी पुराने संबंध हैं. पूर्व में जब वे पश्चिम के विधायक थे, तो उनके नेतृत्व में उन्होंने संगठन में काफी काम भी किया है. कांग्रेस में रहने के दौरान बड़े नेताओं ने उन्हें काफी सम्मान दिया, जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पायेंगे. कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले आफताब अहमद सिद्दकी भाजपा व सपा में भी रह चुके हैं. विधान सभा चुनाव 2024 के दौरान आफताब अहमद सिद्दकी ने किसी विवाद के कारण कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया था. रांची में हुई मीटिंग में उन्हें समाजवादी पार्टी का प्रदेश संयोजक व कोल्हान के प्रभारी के पद का भी ऑफर था. इस बात की जानकारी सार्वजनिक होने पर बन्ना गुप्ता के करीबियों ने डैमेज कंट्रोल करते हुए आफताब को सपा में नहीं जाने दिया. विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के प्रचार में सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola