Jamshedpur News : अबुआ आवास योजना : पूर्ण आवासों में लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवासों के गृह प्रवेश के लिए मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में अबुआ आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण आवासों के गृह प्रवेश के लिए मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती एवं डीडीसी नागेंद्र पासवान ने 21 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से उनके नये आवास की चाबी एवं उपहार भेंट किये. इसी क्रम में ग्राम पंचायतों में भी संबंधित लाभुकों द्वारा स्थानीय रीति-रिवाज, नारियल फोड़ने एवं फीता काटने की परंपरा के साथ विधिवत गृह प्रवेश किया गया.

इस अवसर पर बीडीओ केशव भारती, सीओ राजा राम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी, पंचायत समिति सदस्य, संबंधित मुखिया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. विधायक समीर मोहंती ने राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज के कमजोर वर्गों को गरिमा पूर्ण जीवन की दिशा में सशक्त आधार प्रदान करती है. अबुआ आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास मुहैया कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola