चेंबर में जीएसटी-वित्त बजट पर सेमिनार, बोले आयकर उपनिदेशक समाधान के साथ पहुंचें व्यापारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2024 8:10 PM
जमशेदपुर: जीएसटी आैर वित्त बजट पर आयाेजित सेमिनार काे संबाेधित करते हुए आयकर विभाग के उप निदेशक (अन्वेषण) विजय कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा हाल में आय से जुड़े कई नियमाें में व्यापक परिवर्तन किया है. काराेबार में तकनीकी रूप से सहयाेगी सीए यदि एक पक्ष काे देखते हैं ताे विभाग के पास आैर […]
व्यापारियाें काे यदि कुछ परेशानियां-आपत्तियां हैं ताे वे इसका समाधान लेकर भी आयें. विभाग व्यापारी वर्ग के साथ काफी सम्मानजनक तरीके से बाताें काे साझा कर रहा है. बिष्टुुपुर स्थित चेंबर भवन में बुधवार काे आयाेजित सेमिनार का दीप जलाकर उदघाटन वहां माैजूद अतिथियाें ने किया. सेमिनार काे संबाेधित करते हुए वाणिज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रशासन जय प्रकाश टाेप्पाे ने कहा कि जीएसटी काे लेकर विभाग के साथ व्यापारी वर्ग का पूर्ण सहयाेग प्राप्त है. अब तक 65 प्रतिशत एनरॉलमेंट हाे चुका है. जीएसटी की जानकारी देने के लिए शिविर लगाये जायेंगे. सेमिनार की अध्यक्षता चेंबर के अध्यक्ष सुरेश साेंथालिया ने की, संचालन सचिव दिलीप गाेलछा ने किया, जबकि विषय प्रवेश उपाध्यक्ष मानव केडिया ने कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










