पानी का बकाया माफ होगा

Published at :07 Nov 2013 10:33 AM (IST)
विज्ञापन
पानी का बकाया माफ होगा

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह ने मानगो में जल्द शुद्ध पानी की आपूर्ति शुरू करने और पुराना बकाया माफ करने का भरोसा दिया. यह भरोसा जिला योजना समिति की बैठक में दिया गया. इससे पूर्व कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने बैठक में मानगोवासियों पर पीएचइडी के पानी का एक करोड़ से अधिक […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह ने मानगो में जल्द शुद्ध पानी की आपूर्ति शुरू करने और पुराना बकाया माफ करने का भरोसा दिया. यह भरोसा जिला योजना समिति की बैठक में दिया गया.

इससे पूर्व कांग्रेस विधायक बन्ना गुप्ता ने बैठक में मानगोवासियों पर पीएचइडी के पानी का एक करोड़ से अधिक का बकाया, कई उपभोक्ता 20-20हजार रुपये तक बिल बकाया होने की बात कही और मानगो अक्षेस प्रशासन के द्वारा पुराना बकाया बिल का भुगतान किये बिना नया कनेक्शन देने पर अड़ियल रवैया अपनाने कीशिकायत की.

इस पर मंत्री श्री सिंह ने मानगो अक्षेस पदाधिकारी से पानी के पुराना बिल का एक प्रस्ताव सरकार को देने का निर्देश दिया, उन्होंने मामले को कैबिनेट से माफ करवाने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola