25 से 28 तक हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2015 9:25 AM
जमशेदपुर: वेतन वृद्धि को लेकर बैंक कर्मी 25 से 28 फरवरी तक चार दिवसीय हड़ताल करेंगे. मंगलवार को मुंबई में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) और इंडियन बैंक एसोसिएशन (आइबीए) के बीच हुई वार्ता में सहमति नहीं बनने के हड़ताल का आह्वान किया गया. यूएफबीयू की ओर से कहा गया कि चार दिवसीय हड़ताल […]
यूएफबीयू की ओर से कहा गया कि चार दिवसीय हड़ताल के बाद भी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो 17 मार्च से बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे. इसकी जानकारी झारखंड प्रदेश बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कॉमरेड हीरा अरकने ने दी.
उन्होंने बताया कि पांच जनवरी और 21 जनवरी से आहूत हड़ताल के पहले सरकार ने आइबीए को यूएफबीयू के साथ बैठकर समाधान निकालने को कहा था. आइबीए ने यूएफबीयू को अनुरोध किया था कि सम्मान जनक समझौता किया जायेगा. इसके बाद चार दिनों की हड़ताल वापस ले ली गयी थी. कर्मियों का 1 नवंबर 2012 से वेतन समझौता लंबित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










