Jamshedpur News : नये अस्पताल में दो दिनों के अंदर आयेगा 300 नया बेड

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की तैयारी तेज हो गयी है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की तैयारी तेज हो गयी है. अस्पताल के लिए नये उपकरणों की खरीदारी शुरू कर दी गयी है. वहीं कई सामान अस्पताल पहुंच भी गये हैं. इसकी जानकारी देते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी ने कहा कि दो दिनों के अंदर नये अस्पताल में 300 नया बेड आयेगा.

उन सभी बेड को अलग-अलग विभागों में जरूरत के अनुसार लगाया जायेगा. उसके बाद अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. इसमें सबसे पहले ऑर्थो, सर्जरी की शुरुआत की जायेगी. उसके बाद गायनिक, मेडिसिन व शिशु वार्ड को शुरू किया जायेगा. जिससे यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola