पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही केंद्र सरकार ( हैरी : 29)
संवाददाता, जमशेदपुर छात्र संगठन एनएसयूआइ के राष्ट्रीय सचिव फिरोज खान मंगलवार को शहर पहुंचे. उन्होंने एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की. सर्किट हाउस स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही […]
संवाददाता, जमशेदपुर छात्र संगठन एनएसयूआइ के राष्ट्रीय सचिव फिरोज खान मंगलवार को शहर पहुंचे. उन्होंने एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की. सर्किट हाउस स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है. आलम यह है कि इसी जहां अडाणी जैसे व्यवसायी को सस्ते दर पर जमीन दी जा रही है, उनके ऋण माफ किये जा रहे हैं, वहीं लाखों मेधावी बच्चों को मिलने वाले एजुकेशन लोन की सब्सिडी को सरकार ने खत्म कर दिया है. जबकि, पिछली सरकार ने एजुकेशन लोन माफ भी कर दिया था. सब्सिडी खत्म होने से गरीब उच्च शिक्षा हासिल नहीं कर पायेंगे. उन्होंने कहा कि इसे लेकर पूरे देश में आंदोलन किया जा रहा है. इसके बाद शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी से मिला जायेगा. फिरोज खान ने कहा कि झारखंड में 17 जनवरी से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी है जो 17 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान नये लोगों को संगठन से जोड़ा जायेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरिराम टुडू, परिवंदर सिंह और शिबू सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










