जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Updated:
विज्ञापन
एथलेटिक्स  | Prabhat Khabar Network

एथलेटिक्स  | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 7 और 8 अगस्त को 17वीं पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 7-8 अगस्त तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 17वीं पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल अकादमियों और प्रशिक्षण केंद्रों के बालक व बालिका एथलीट हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 तथा अंडर-20 आयु वर्गों में किया जायेगा। पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रवींद्रनाथ मुर्मू (9234000871) ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का चयन किया जायेगा, जो राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआइ) की यूआइडी के बिना कोई भी खिलाड़ी राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। जिन खिलाड़ियों ने अभी तक अपनी एएफआइ यूआइडी नहीं बनवायी है, वे इसे शीघ्र बनवा लें।

प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा के लिए रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला संघ की एक बैठक भी संपन्न हुई। बैठक में सुचिंदर सिंह, वी. अरुण कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।


विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola