भाजपा कदमा मंडल में 'चाय पे चर्चा', फैसले पर बढ़ा विरोध

Updated:
विज्ञापन

कदमा में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के कदमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ललन चौहान को प्रभारी पद से हटाने पर नाराजगी जताई है। इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया गया है।

विज्ञापन

जमशेदपुर: कदमा के शास्त्रीनगर में रविवार को भाजपा कदमा मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा 'चाय पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता ललन चौहान को बिना किसी पूर्व सूचना के उलीडीह मंडल के प्रभारी दायित्व से हटाये जाने का कड़ा विरोध किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे बदले की भावना से की गयी कार्रवाई करार दिया।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस साजिश के पीछे नवनियुक्त कदमा मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की भूमिका है। इस फैसले को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है और जल्द ही इसकी लिखित शिकायत प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री से की जायेगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन अहंकार या बदले की कार्रवाई से नहीं, बल्कि मेल-मिलाप और एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़े रहने से चलता है। कार्यकर्ताओं ने एकजुट रहकर पार्टी व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष भीम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, ललन चौहान, अशोक दुबे, अजय झा, द्विपल विश्वास, अजीत सिंह, राजेश कुमार सिंह, तपन दत्ता, डीएन सिंह, केपी सिंह, दिनेश त्रिपाठी, मनोज सिंह, तापस सरकार, उमेश ठाकुर, संजीव सिंह, महेंद्र तिवारी, रविंद्र राय, सुभाष सिंह, भोला शर्मा, कार्तिक गोप, विक्की यादव, निर्दोष वर्मा और प्रमोद साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola