टाटा जू में अनोखा फ्रेंडशिप डे, प्रकृति-वन्यजीवों से जोड़ी दोस्ती

Updated:
विज्ञापन
टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' अनोखे और संदेशप्रद अंदाज में मनाया गया.   | Prabhat Khabar Network

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' अनोखे और संदेशप्रद अंदाज में मनाया गया. | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में वन्यजीवों और प्रकृति के साथ अनोखे अंदाज में फ्रेंडशिप डे मनाया।

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में रविवार को 'फ्रेंडशिप डे' अनोखे और संदेशप्रद अंदाज में मनाया गया। इस दौरान जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति प्रेम व संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने 'वर्ल्ड ऑफ पैरट्स' परिसर के पास चुनिंदा पेड़ों और जानवरों के बाड़ों में फ्रेंडशिप बैंड बांधे।

मौके पर शिक्षा पदाधिकारी डॉ. सीमा रानी ने कहा कि सच्ची मित्रता केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी जीवों और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी इसका अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण, वन्यजीवों की सुरक्षा और जैव विविधता का संवर्धन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सतत भविष्य सुनिश्चित करेगा।

वहीं, अपने परिवार के साथ पहुंचे भारतीय वन सेवा (आइएफएस) अधिकारी रजनीश कुमार ने भी इस पहल की सराहना की। वे अपने परिवार के साथ टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क भ्रमण पर आये थे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ फ्रेंडशिप डे कार्यक्रम में भाग लिया और प्रकृति एवं वन्यजीवों के साथ मित्रता का संदेश देने वाली इस अनूठी पहल की सराहना की।


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola