हाइमास्ट लाइट विवाद: मुकदमा झूठा बताकर निष्पक्ष जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन
रविवार को सरजामदा निदिर टोला में पांच माझी बाबाओं की अगुवाई में हुई संयुक्त बैठक  | Prabhat Khabar Network

रविवार को सरजामदा निदिर टोला में पांच माझी बाबाओं की अगुवाई में हुई संयुक्त बैठक | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के सरजामदा में हाइमास्ट लाइट विवाद को लेकर दो युवकों पर दर्ज केस का ग्रामीणों ने विरोध किया है। निष्पक्ष जांच के लिए थाना प्रभारी से मिलेंगे ग्रामीण।

विज्ञापन

जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र के सरजामदा निदिर टोला में आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के पांच माझी बाबाओं की संयुक्त अगुवाई में रविवार को एक बैठक हुई। इसमें हाइमास्ट लाइट लगाने को लेकर चल रहे विवाद में गांव के दो युवक गुलशन टुडू और मुचीराम हेंब्रम पर परसुडीह थाने में केस दर्ज कराने का विरोध किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि हाइमास्ट लाइट लगाने को लेकर आपत्ति पूरे गांव के लोगों को है। लेकिन, कुछ लोग आदिवासी धार्मिक स्थल जाहेरथान के पास जबरन हाइमास्ट लाइट लगाना चाहते हैं। वहीं, ग्रामीणों ने विधायक के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह और मिथुन चक्रवर्ती पर गांव के युवकों को डराने व धमकाने का आरोप लगाया। इसको लेकर ग्रामीणों में विधायक मंगल कालिंदी के प्रति भी आक्रोश है।

बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि जल्द ही स्थानीय मुखिया व ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल परसुडीह थाना प्रभारी से मिलकर वस्तुस्थिति से अवगत करायेगा और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए ज्ञापन भी सौंपेगा।

बैठक में रमेश बेसरा, बिलु हांसदा, रागा मुर्मू, भीम पिंगुवा, दीपक मुर्मू, गोविंद हांसदा, विश्वनाथ टुडू, कृष्णा हांसदा, गुलशन टुडू, मेघराय मार्डी, पानसोरी माझी, चुड़ामुनी हेंब्रम, सावित्री बेसरा, उषा हो, सुराई हेंब्रम, भगमत मार्डी, राजू सरदार समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए।


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola