संताली शिक्षक पात्रता परीक्षा में झारखंड समेत तीन राज्यों से अभ्यर्थी शामिल

Updated:
विज्ञापन
करनडीह में संताली शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी  | Prabhat Khabar Network

करनडीह में संताली शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी  | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के करनडीह में संताली शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें 362 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। सफल उम्मीदवारों को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

जमशेदपुर: करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान में गुरु गोमके पंडित रघुनाथ अकादमी द्वारा टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को संताली शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम से 362 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का मुख्य मकसद मानदेय आधारित संताली शिक्षकों का चयन करना है।

अकादमी के सचिव सह मुख्य समन्वयक रवींद्र नाथ मुर्मू ने बताया कि अकादमी द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जल्द शुरू कर सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर कुल 162 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जायेगा।

चयनित अभ्यर्थियों को "अकिल आहला ओलचिकी एवं संताली भाषा अध्ययन केंद्रों" में नियुक्त किया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों के लिए 10 से 28 अगस्त 2026 तक दिशोम जाहेर, करनडीह में 19 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा।

परीक्षा के सफल आयोजन में मानसिंह माझी, डोमन टुडू, कुशा सोरेन, मिरजा मुर्मू, स्वर्णलता बाहा मुर्मू, मानको हेम्ब्रोम, बारी टुडू, किरण किस्कू, रतन मार्डी, जोबारानी सोरेन, रतन हेंब्रम, सुकू मुर्मू, नयन मुर्मू, बुद्धेश्वर मुर्मू, कमल लोचन मार्डी एवं कुशल चंद्र मुर्मू ने योगदान दिया।


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola