हेमंत में काबिलीयत नहीं, कैसे माने नेता : बलमुचु

Updated at : 26 Oct 2014 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
हेमंत में काबिलीयत नहीं, कैसे माने नेता : बलमुचु

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में काबिलीयत नहीं है, ऐसी स्थिति में उन्हें गंठबंधन का नेता स्वीकार नहीं कर सकते. हेमंत ने तीन माह में कुछ अच्छे काम किये हैं, लेकिन इसका श्रेय पूरी सरकार को जाता है. राज्य में यदि कांग्रेस को बचाये रखना है, तो पार्टी को राज्य के सभी 81 सीटों पर […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में काबिलीयत नहीं है, ऐसी स्थिति में उन्हें गंठबंधन का नेता स्वीकार नहीं कर सकते. हेमंत ने तीन माह में कुछ अच्छे काम किये हैं, लेकिन इसका श्रेय पूरी सरकार को जाता है. राज्य में यदि कांग्रेस को बचाये रखना है, तो पार्टी को राज्य के सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए.
उक्त बातें राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचु ने शनिवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही. हालांकि उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने कभी भी नेता प्रोजेक्ट कर चुनाव नहीं लड़ा. राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिसे नेता तय करेंगे, उसे सभी मानेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola