झारखंड के भुरकुंडा में पुलिस- राहुल दुबे गैंग में मुठभेड़, गोली लगने के बाद सनी सिंह गिरफ्तार
Ramgarh News: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा में पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के सदस्य सनी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस पर फायरिंग के दौरान जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
भुरकुंडा से राजकुमार सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में भुरकुंडा सौंदा दो मोहानी के पास पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के रेलीगढ़ा निवासी सनी सिंह को पैर में गोली मारकर पकड़ा है. हालांकि, इस दौरान उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे. ये घटना आज सुबह साढ़े पांच बजे की है.
एसआईटी टीम का गठन किया गया था
राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए छापामारी करने के लिए पुलिस ने एसआईटी टीम का गठन किया गया था. गठित टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में छापेमारी की जा रही थी.
गुप्त सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस
इसी क्रम मे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य सनी सिंह भुरकुंडा क्षेत्र में है और अपने गिरोह के अपराधकार्मियों के साथ मिलकर इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान शुरू किया. गठित टीम के द्वारा भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में सघन छापेमारी किया जा रही थी. इसी क्रम मे सूचना मिली कि भुरकुंडा स्थित दुमहान मंदिर के पास एक व्यक्ति है और उसकी गतिविधि संदिग्ध है. इस सूचना पर भुरकुंडा क्षेत्र अंतर्गत दुमुहाना मंदिर के पास तलाशी और छापामारी किया गया.
पुलिस पर फायरिंग, बाल-बाल बचे थाना प्रभारी
छापेमारी के क्रम मे अज्ञात अपराधकर्मी के द्वारा पुलिस कि गाड़ी देखते ही पुलिस पर फायरिंग करने लगा जिससे थाना प्रभारी पतरातू कि गाड़ी के शीशा और बंपर मे गोली लगी. थाना प्रभारी इस हमले में बाल-बाल बच गए.
जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी
जवाबी कार्रवाई मे फायरिंग करने वाले अपराधकर्मी के दाहिने पैर मे गोली लगी और वह जख्मी होकर गिर गया. नाम पता पूछने पर अपराधकर्मी के द्वारा अपना नाम सनी सिंह ग्राम रेलीगढ़ा बताया गया. घटनास्थल पर ही पट्टी कर जख्मी हालत मे तुरंत सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेजा गया. घटना स्थल पर सनी सिंह का 2 देसी पिस्तौल एक मोबाइल एक लेदर बैग गिरा पड़ा मिला है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए