CCL कॉलोनी में चोर बेखौफ, लगातार हो रही चोरी से सहमे अधिकारी

Updated:
विज्ञापन

प्रेमनगर सीसीएल कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है. यूनियन ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है.

विज्ञापन

केदला. कोल फील्ड मजदूर यूनियन के परेज शाखा सचिव सुरेंद्र शर्मा ने चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल की प्रेमनगर कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर हजारीबाग एरिया के महाप्रबंधक को पत्र दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि प्रेमनगर कॉलोनी में करीब छह सौ सीसीएल क्वार्टर हैं, जिसमें परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना और केदला वाशरी के कामगार रहते हैं. इसके अलावा कॉलोनी में ऑफिसर बंगला भी है, जहां सीसीएल अधिकारी रहते हैं.

अगस्त माह में करीब एक दर्जन क्वार्टर और बंगलों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. लगातार हो रही चोरी से कामगारों और सीसीएल अधिकारियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है. उन्होंने इस पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की है़.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में साइबर ठगी: महिला के बैंक खाते से 59 हजार रुपये गायब, जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में ‘कल्पवृक्ष लगाओ अभियान’ शुरू, जिलेभर में लगाए जाएंगे पौधे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola