विवाहिता की बेदम पिटाई सास-ससुर गिरफ्तार
गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में विवाहिता पूजा कुमारी की ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से बेहोश होने पर पूजा को गेट के बाहर फेंक दिया गया. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर बनवारी प्रसाद और सास सावित्री देवी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गंभीर रूप […]
गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में विवाहिता पूजा कुमारी की ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी. पिटाई से बेहोश होने पर पूजा को गेट के बाहर फेंक दिया गया.
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर बनवारी प्रसाद और सास सावित्री देवी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गंभीर रूप से घायल पूजा कुमारी को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बनवारी प्रसाद के पुत्र गजेंद्र कुमार के साथ 2008 में पटना के खगौल निवासी विमला देवी की बेटी पूजा कुमारी का विवाह हुआ. शादी के कुछ दिन से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. इसे लेकर पहले मामला भी दर्ज कराया गया था. इस मामले में सास, ससुर और पति जेल भी गये थे.
न्यायालय में चल रहे इस मामले को वापस लेने के लिए पूजा से सफेद कागज पर हस्ताक्षर करने का दबाव ससुराल वाले बना रहे थे. आरोप है कि हस्ताक्षर से इनकार करने पर सास, ससुर समेत चार लोगों ने पूजा की पिटाई की. गुरुवार को ससुरालवाले उसे मायके से अपहरण कर जगन्नाथपुर लाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










