जमशेदपुर समेत राज्य के वकील आज नहीं करेंगे न्यायिक कार्य

जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन पलामू के अध्यक्ष एसएन तिवारी नेहरू के साथ प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार नंबर-2 द्वारा कथित दुर्व्यवहार की घटना को झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने गंभीरता से लिया है. सोमवार को काउंसिल की कार्यकारिणी समिति की आपात बैठक में घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित […]
जमशेदपुर : जिला बार एसोसिएशन पलामू के अध्यक्ष एसएन तिवारी नेहरू के साथ प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पंकज कुमार नंबर-2 द्वारा कथित दुर्व्यवहार की घटना को झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने गंभीरता से लिया है. सोमवार को काउंसिल की कार्यकारिणी समिति की आपात बैठक में घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गयी.
इसमें काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता एके रशीदी, कुंदन प्रकाशन, हेमंत कुमार सिकरवार व रिंकू भगत शामिल हैं. समिति घटना की जांच कर काउंसिल को अपनी रिपोर्ट साैंपेगी. इधर, काउंसिल ने घटना के विरोध को लेकर एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए 18 फरवरी को राज्यभर में न्यायिक कार्यों से अलग रहने का निर्णय लिया. जमशेदपुर का जिला बार एसोसिएशन ने भी काम ठप का निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




