रोहतास में फिलिंग स्टेशन के मालिक का शव बरामद, इलाके में मची खलबली

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद रोते बिलखते परिजनों की तस्वीर

रोहतास के दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक प्रमोद कुमार शव पुलिस ने बरामद किया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Rohtas News: (दिनारा से उमेश कुमार) बिहार के रोहतास से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक प्रमोद सिंह का शव बरामद किया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिनारा फिलिंग स्टेशन के मालिक का शव बरामद

दिनारा नगर पंचायत में बुधवार को पेट्रोल पंप के मालिक प्रमोद कुमार सिंह की रहस्यमयी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक का शव दिनारा बलदेव हाई स्कूल के बगल में बने पुराने छात्रावास भवन में पाया गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों और स्थानीय थाना को दी.

पेट्रोल पंप बंद होने से डिप्रेशन में था मृतक

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची. सूत्रों के अनुसार, मृतक का पेट्रोल पंप पिछले दो माह से बंद था, जिससे डिप्रेशन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. बताया गया कि बुधवार की सुबह करीब तीन बजे वह घर से निकले थे. शव पर किसी प्रकार के कट-फट या जख्म के निशान नहीं पाए गए.

जांच में जुटी पुलिस

मृतक दो भाई में छोटे और विवाहित थे. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा. मृतक के परिजन घटना से बुरी तरह सदमे में हैं.

Also Read: Gaya News: गया में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, ट्रेन से तस्करी, जानिए डिलीवरी का तरीका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन