रोहतास में शिक्षक अपहरण कांड की जांच तेज, वीडियो फुटेज से आरोपितों की पहचान में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

कोचस थाना की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

नरवर शिक्षक अपहरण मामले में पुलिस ने आठ नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य आरोपी की मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Rohtas News : नरवर शिक्षक अपहरण मामले में पुलिस ने जांच और छापेमारी तेज कर दी है. पुलिस घटना से जुड़े वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है. मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने कहा कि घटना की पूरी तह तक जाकर जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

वीडियो फुटेज से खुलेंगे अपहरण कांड के राज

एसपी ने बताया कि पुलिस को घटना के दौरान के कुछ वीडियो प्राप्त हुए हैं. इनके आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. पहचान के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस अपहरण की पूरी घटना और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

आठ नामजद समेत अज्ञात पर प्राथमिकी

शनिवार देर शाम इस मामले में मृतक आरोपित राजेश्वरी यादव उर्फ गुड्डू यादव की पत्नी ने कोचस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में अपहृत शिक्षक गौरीशंकर पाल, बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के खिरी गांव निवासी विंदेश्वरी पाल समेत आठ नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है.

भीड़ ने आरोपितों को पकड़कर की थी पिटाई

गौरतलब है कि 14 अगस्त को दिनारा थाना क्षेत्र के नरवर गांव निवासी शिक्षक गौरीशंकर पाल का बाइक सवार दो अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो से पीछा किया और कोचस थाना क्षेत्र स्थित डीएवी स्कूल के समीप शिक्षक को मुक्त करा लिया. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पकड़े गये आरोपितों की जमकर पिटाई कर दी थी.

इलाज के दौरान एक आरोपित की मौत

घटना में गंभीर रूप से घायल नटवार थाना क्षेत्र के किशुनपुर बड़वा गांव निवासी राजेश्वरी यादव उर्फ गुड्डू यादव को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया था, जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई और तेज कर दी है.

Also Read : VIDEO: उपेंद्र कुशवाहा के बयान से बिहार में सियासी हलचल, JDU की विरासत पर RLM का दावा; जदयू नेता ने दिया जवाब



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन