रोहतास में महिला सशक्तीकरण की दिखी नई तस्वीर, आकांक्षा झा बनीं DDC और प्रिया रानी संभालेंगी सासाराम SDM की कमान
DDC आकांक्षा आनंद और SDM प्रिया रानी
रोहतास जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत आकांक्षा झा को डीडीसी और प्रिया रानी को सासाराम का एसडीएम नियुक्त किया गया है. जानें नई नियुक्तियों की पूरी जानकारी.
Rohtas News : रोहतास जिले के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल हुआ है. जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विजय कुमार पांडेय और सासाराम की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) डॉ. नेहा कुमारी का स्थानांतरण कर दिया गया है. इनके स्थान पर दो युवा महिला आईएएस अधिकारियों को जिले में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
आपके शहर में
मुजफ्फरपुर पश्चिमी की एसडीएम आकांक्षा झा को रोहतास का उप विकास आयुक्त बनाया गया है, जबकि आईएएस अधिकारी प्रिया रानी को सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी है. दोनों अधिकारियों के पदभार संभालने के बाद जिले के विकास और सासाराम अनुमंडल की प्रशासनिक व्यवस्था में नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है.
आकांक्षा झा के सामने विकास योजनाओं को गति देने की चुनौती
नई डीडीसी आकांक्षा झा के सामने ग्रामीण विकास योजनाओं को गति देने के साथ सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनकी निगरानी की चुनौती होगी. इसके अलावा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को धरातल पर तेजी से उतारना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा.
प्रिया रानी संभालेंगी सासाराम की प्रशासनिक कमान
सासाराम की नयी एसडीएम प्रिया रानी के सामने अनुमंडल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ अतिक्रमण, यातायात और जन शिकायतों के समाधान की चुनौती होगी. शहर में लगातार बढ़ते यातायात दबाव और अतिक्रमण की समस्या को नियंत्रित करना भी उनके लिए अहम जिम्मेदारी होगी.
स्वच्छता और यातायात पर भी रहेगा फोकस
हाल के दिनों में रोहतास प्रशासन की ओर से विकास योजनाओं की निगरानी के साथ नगर निगम क्षेत्र की स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण नियंत्रण पर विशेष जोर दिया जा रहा है. ऐसे में नये अधिकारियों की तैनाती को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
नई जिम्मेदारी से प्रशासनिक कामकाज में तेजी की उम्मीद
दोनों अधिकारियों के योगदान के बाद जिले में विकास योजनाओं और प्रशासनिक कामकाज को लेकर नयी कार्यशैली देखने को मिल सकती है. वहीं स्थानांतरित डीडीसी विजय कुमार पांडेय और एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी के कार्यकाल को लेकर भी विभागीय स्तर पर चर्चा है. नये अधिकारियों के पदभार संभालने के साथ ही जिले की प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है.
Also Read : सासाराम से पहली बार सीधे जुड़ा दक्षिण भारत, धनबाद-कोयंबटूर एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए