सासाराम से पहली बार सीधे जुड़ा दक्षिण भारत, धनबाद-कोयंबटूर एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत
सासाराम रेलवे स्टेशन पर धनबाद-कोयंबटूर एक्सप्रेस रेल फैन एसोसिएशन के सदस्य | Prabhat Khabar Network
सासाराम रेलवे स्टेशन पर धनबाद-कोयंबटूर एक्सप्रेस का शानदार स्वागत हुआ। इस नई ट्रेन से सासाराम अब सीधे दक्षिण भारत से जुड़ गया है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Rohtas News : सासाराम और आसपास के जिलों के लोगों के लिए रविवार का दिन रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से खास रहा. ट्रेन संख्या 22363/22364 धनबाद-कोयंबटूर एक्सप्रेस के सासाराम रेलवे स्टेशन पर पहली बार पहुंचने पर सासाराम रेल फैन एसोसिएशन के सदस्यों ने भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया. नई रेल सेवा शुरू होने से सासाराम पहली बार सीधे दक्षिण भारत, विशेष रूप से कोयंबटूर से जुड़ गया है.
आपके शहर में
लोको पायलट और रेलकर्मियों का किया अभिनंदन
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने सासाराम रेल फैन एसोसिएशन के सदस्यों ने स्टेशन पर ट्रेन के लोको पायलट, गार्ड और अन्य रेलकर्मियों का माल्यार्पण किया. इसके बाद मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया. एसोसिएशन के सदस्यों ने इस नई रेल सेवा को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.
छात्रों से मरीजों तक को मिलेगा सीधा रेल कनेक्शन
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि सासाराम से दक्षिण भारत की सीधी रेल कनेक्टिविटी क्षेत्र के विकास की नई राह खोलेगी. ट्रेन के परिचालन से आम यात्रियों के साथ उच्च शिक्षा के लिए दक्षिण भारत जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को भी काफी सुविधा मिलेगी.
रेल मंत्रालय और रेलवे का जताया आभार
सासाराम रेल फैन एसोसिएशन ने क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रेल मंत्रालय और भारतीय रेलवे का आभार जताया. सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से इस तरह की सीधी रेल सेवा की जरूरत महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है.
स्वागत कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
स्वागत कार्यक्रम में सासाराम रेल फैन एसोसिएशन के श्याम सुंदर पासवान, काशिफ कमाल, जय प्रकाश नारायण, ऋतुराज हर्ष, शुभम पांडे, प्रेम शंकर, शिवम सिंह, प्रिंस सिंह, रौशन कुशवाहा, अमित कुमार, कृतिका शाही और सुधांशु राज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.
Also Read : गुप्ता धाम में चौथी सोमवारी पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज रही कैमूर पहाड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए