रोहतास: ठंडा समोसा देने पर दुकानदार से मारपीट, मुख्य आरोपित गिरफ्तार; शराब कांड का वारंटी भी धराया

Updated:
विज्ञापन

काराकाट थाना की पुलिस आरोपित व वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेजते | Prabhat Khabar Network

काराकाट में ठंढा समोसा देने के विवाद में दुकानदार के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी विपुल राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के काराकाट थाना क्षेत्र के ईंटढियां गांव में शनिवार की शाम ठंडा समोसा देने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार के साथ मारपीट कर दी गयी. घटना में समोसा दुकानदार बादशाह खरवार घायल हो गये, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काराकाट में कराया गया. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ठंडा समोसा देने पर शुरू हुआ विवाद

बताया जाता है कि ईंटढियां गांव निवासी बादशाह खरवार समोसा बेचते हैं. शनिवार की शाम गांव के ही विपुल राय, पिता जय बजरंगी राय, ने उनकी दुकान से समोसा खरीदा. समोसा ठंडा होने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि इसके बाद दुकानदार के साथ मारपीट की गयी, जिसमें वह घायल हो गये.

सात लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि घायल दुकानदार बादशाह खरवार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें विपुल राय समेत सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मुख्य आरोपित विपुल राय गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित विपुल राय को बिक्रमगंज से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

शराब कांड का वारंटी भी गिरफ्तार

इधर, काराकाट थाना पुलिस ने रघुनाथपुर गांव से शराब कांड के एक वारंटी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान अशोक यादव, पिता नाहक यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था. पुलिस बल के साथ गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन