रोहतास: कोचस के नरवर पैक्स चुनाव में फर्जीवाड़े की आशंका, नाबालिगों के नाम पर वोट डालने की तैयारी का आरोप
प्रखंड सह अंचल कार्यालय की तस्वीर | Prabhat Khabar Network
नरवर पैक्स चुनाव में फर्जी वोटर आईडी के जरिए नाबालिगों द्वारा मतदान करने की चर्चा जोरों पर है। प्रशासन ने मामले पर पैनी नजर रखने का आश्वासन दिया है।
Rohtas News : रोहतास जिला के कोचस प्रखंड के नरवर पैक्स में एक सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं. प्रत्याशी अभी चुनाव चिह्न मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अपने-अपने पक्ष में वोटों के समीकरण साधने में जुटे हैं. इसी बीच नरवर पैक्स की मतदाता सूची में नाबालिगों के नाम शामिल होने और उनके जरिए मतदान कराने की तैयारी की चर्चा ने चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिये हैं.
आपके शहर में
दूसरे के नाम पर आइडी बनाने का आरोप
स्थानीय स्तर पर आरोप है कि नाबालिग मतदाताओं के लिए दूसरे लोगों के वोटर आइडी का इस्तेमाल कर फोटो बदलकर फर्जी पहचान पत्र तैयार किये जा रहे हैं. हालांकि, इन आरोपों की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. नाम नहीं छापने की शर्त पर कुछ नाबालिगों ने दावा किया कि उनका नाम नरवर पैक्स की मतदाता सूची में है और नाबालिग होने के बावजूद उनके नाम पर पहचान पत्र तैयार कराया गया है.
साइबर कैफे में फर्जीवाड़े की चर्चा
जानकारों के अनुसार पैक्स मतदाता सूची में मतदाताओं के वोटर आइडी के ईपीआइसी नंबर का उल्लेख नहीं होने के कारण पहचान सत्यापन को लेकर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का दावा है कि शहर के कुछ साइबर कैफे में पिछले कई दिनों से इस तरह के फर्जी पहचान पत्र तैयार किये जाने की चर्चा है. हालांकि, प्रशासन की ओर से किसी साइबर कैफे या व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गयी है.
मतदान केंद्र पर होगी पहचान की जांच
नाबालिगों के मतदान की चर्चा के बीच अब निगाहें एक सितंबर को होने वाले चुनाव पर टिकी हैं. निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ प्रतीक कुमार ने कहा कि ऐसी चर्चा की सूचना कार्यालय को नहीं मिली है. अगर इस तरह की जानकारी सामने आती है, तो मतदान के दौरान ऐसे मतदाताओं पर पैनी नजर रखी जायेगी.
Also Read :
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए