टाटा में पांच, राज्य में 20 अरब संपत्ति फिर भी नहीं बना परिवहन निगम

मनीष सिन्हा, जमशेदपुर : झारखंड अलग राज्य बनने के 19 साल बाद भी झारखंड पथ परिवहन निगम नहीं बन पाया है. पुराने पदाधिकारियों के अनुसार पथ परिवहन निगम की जमशेदपुर प्रमंडल में लगभग पांच अरब अौर पूरे राज्य में 20 अरब की संपत्ति है, लेकिन निगम नहीं बनने के कारण उसके पास कुछ नहीं है […]
मनीष सिन्हा, जमशेदपुर : झारखंड अलग राज्य बनने के 19 साल बाद भी झारखंड पथ परिवहन निगम नहीं बन पाया है. पुराने पदाधिकारियों के अनुसार पथ परिवहन निगम की जमशेदपुर प्रमंडल में लगभग पांच अरब अौर पूरे राज्य में 20 अरब की संपत्ति है, लेकिन निगम नहीं बनने के कारण उसके पास कुछ नहीं है अौर दूसरे विभाग इसकी देखभाल व संचालन कर रहे हैं. देखभाल के अभाव में एक अोर जहां परिवहन निगम की जमीन का अतिक्रमण हो रहा है, वहीं बंद डिपो में पड़े पुर्जों की चोरी भी हो रही है. चंपई सोरेन के नये परिवहन मंत्री बनने के बाद पथ परिवहन निगम को फिर से सुदृढ़ व व्यवस्थित करने के प्रयास शुरू किये गये हैं
- निजी बसों की मनमानी अौर एकाधिकार खत्म होगा
- निजी बसों की तुलना में यात्रियों को सस्ती यात्रा की सुविधा मिलेगी
- बंदी में नहीं होगा आवागमन ठप
- निजी बसों की हड़ताल होने पर नहीं होगा आवागमन प्रभावित
- नयी नियुक्ति होगी, बेरोजगार युवाअों को मिलेगा रोजगार
- सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का 1 जुलाई 2004 को हुआ था बंटवारा
- बंटवारे के समय पूरे राज्य में थी पांच सौ बसें अौर लगभग एक हजार कर्मचारी
- झारखंड में चार डिवीजन रांची, दुमका, धनबाद अौर जमशेदपुर था कार्यरत
- हर जिले में है निगम की स्टैंड, भवन व जमीन
- रांची व जमशेदपुर के बीच शहर में हैं निगम की करोड़ों की जमीन व भवन
- 2009 से 2013 तक परिवहन विभाग द्वारा किया गया सरकारी बसों का संचालन
- शहर में है निगम की लगभग पांच अरब की संपत्ति
- एग्रिको, बारीडीह में डिपो के साथ जमीन का है पड़ा प्लॉट
- निगम की बारीडीह डिपो में 7.80 एकड़, एग्रिको में 3.81 तथा चाईबासा में 3 एकड़ जमीन
- सरकारी बस स्टैंड की 0.90 एकड़ जमीन व भवन है निगम का
- कंडम व नीलामी के लिए 70 गाड़ियां हुई थी घोषित, जिसमें कई गाड़ियों की हुई नीलामी
- 32 से ज्यादा बसें शेष बची हैं जो खड़े-खड़े हुई बेकार
- देखभाल के अभाव में डिपो से चोरी है रही है सामानों की
- जमशेदपुर में थे डेढ़ सौ कर्मचारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




