ePaper

पोटका : सुबह से ही लग गयी थी वोटरों की लंबी कतार

Updated at : 08 Dec 2019 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
पोटका : सुबह से ही लग गयी  थी वोटरों की लंबी कतार

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर से सटे पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के करनडीह, बोदराटोला, बेड़ाढ़ीपा, नागाडीह, खासमहल, सुंदरनगर, ब्यांगबिल, नांदूप व कुदादा समेत अन्य जगहों के बूथ में वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह दिखा. सुबह से ही बूथ में वोटरों की लंबी कतार दिखने लगी थी. मतदान पर जागरूकता अभियान का असर दिखाई दिया. सुबह […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर से सटे पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के करनडीह, बोदराटोला, बेड़ाढ़ीपा, नागाडीह, खासमहल, सुंदरनगर, ब्यांगबिल, नांदूप व कुदादा समेत अन्य जगहों के बूथ में वोटरों में मतदान को लेकर उत्साह दिखा. सुबह से ही बूथ में वोटरों की लंबी कतार दिखने लगी थी.

मतदान पर जागरूकता अभियान का असर दिखाई दिया. सुबह 7 बजे से पहले ही हाथों में पहचान पत्र व चुनावी पर्ची को लेकर बूथ में मतदान केंद्र में पंक्ति बनाकर खड़े हो गये थे. पुरुषों की तुलना में महिलाओं की लंबी कतार देखी जा रही थी.
पोटका की वर्तमान विधायक मेनका सरदार समेत अन्य दलों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदान किया. यहां करीब 67.87 प्रतिशत मतदान हुए. सुबह में मतदान की रफ्तार तेज थी जबकि दोपहर में इसमें थोड़ी नरमी दिखी. शाम तक इक्का-दुक्का मतदाता वोट डालने के लिए आते रहे.
वोटिंग ट्रेंड
9 बजे 14.9 %
11 बजे 27.00 %
1 बजे 48.00 %
5 बजे 67.87 %
2014 मतदान % 68.68
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola