जमशेदपुर पूर्वी: सरयू व डॉ वल्लभ ने इवीएम बदलने का लगाया आरोप, घंटों हुआ हो-हंगामा

जमशेदपुर : मतदान समाप्ति के पूर्व व बाद में इवीएम को लेकर पूर्वी विधानसभा के कई क्षेत्रों में शनिवार को घंटों हो-हंगामा हुआ. बाद में डीसी-एसएसपी तथा सिटी एसपी ने पहुंच कर लोगों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. टेल्को के विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, लिटिल फ्लावर स्कूल तथा शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर में […]
जमशेदपुर : मतदान समाप्ति के पूर्व व बाद में इवीएम को लेकर पूर्वी विधानसभा के कई क्षेत्रों में शनिवार को घंटों हो-हंगामा हुआ. बाद में डीसी-एसएसपी तथा सिटी एसपी ने पहुंच कर लोगों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ. टेल्को के विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, लिटिल फ्लावर स्कूल तथा शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर में रिजर्व इवीएम पहुंचने पर इवीएम बदलने का आरोप लगाकर निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय, कांग्रेस प्रत्याशी गौरव वल्लभ समेत अन्य प्रत्याशियों के समर्थकों ने हंगामा किया. हंगामा लगभग तीन घंटे तक चला. सिटी एसपी ने वहां पहुंच कर समझाया,जिसके बाद मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




