ePaper

भाजपा सरकार में बंद हो गयीं कंपनियां: हेमंत सोरेन

Updated at : 27 Nov 2019 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सरकार में बंद हो गयीं कंपनियां: हेमंत सोरेन

जमशेदपुर : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जुगसलाई विस के गदड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में झारखंड में भय, भूख और अत्याचार बढ़ा है. किसान और बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं. कंपनियां बंद हो गयीं. टाटा जैसी कंपनी मंदी की मार झेल […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जुगसलाई विस के गदड़ा में चुनावी सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में झारखंड में भय, भूख और अत्याचार बढ़ा है. किसान और बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं. कंपनियां बंद हो गयीं. टाटा जैसी कंपनी मंदी की मार झेल रही है.

इसके बाद भी सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है. श्री सोरेन ने जुगसलाई विधानसभा से चुनाव लड़ रहे झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी के समर्थन में चुनावी सभा की. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एमजीएम में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत हो रही है, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है. सरकार के पास पारा शिक्षकों और आंंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को देने के लिए पैसे नहीं हैं.

पुलिस को 13 माह के वेतन का पैसा नहीं दिया जा सका है. सरकार ने गांव-गांव में स्कूल बंद करा दिया और शराब की दुकान खोल दी है. सभा में कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, झामुमो के केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार, जुगसलाई विधानसभा झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola