धान काट कर घर लौट रही सास-बहू की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Nov 2019 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

दोनों के शव ओकार बहाल की कच्ची सड़क पर फेंका धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पानीजिया में अज्ञात ने धारदार हथियार से सास-बहू की हत्या कर दी. हत्या के बाद सास सुशीला सिंह (65) और बहू रेवती सिंह (38) का शव ओकार बहाल जंगल में कच्ची सड़क पर फेंक दिया. घटना सोमवार रात की […]
विज्ञापन
दोनों के शव ओकार बहाल की कच्ची सड़क पर फेंका
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पानीजिया में अज्ञात ने धारदार हथियार से सास-बहू की हत्या कर दी. हत्या के बाद सास सुशीला सिंह (65) और बहू रेवती सिंह (38) का शव ओकार बहाल जंगल में कच्ची सड़क पर फेंक दिया. घटना सोमवार रात की है. दोनों महिलाएं पानीजिया की रहने वाली थीं. धालभूमगढ़ पुलिस ने बताया कि लाश कच्ची सड़क से उठा ली जायेगी. 26 को शवों को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा जायेगा.
रेवती सिंह के पति रावण सिंह ने बताया कि दोनों धान काटने के लिए ओकार बहाल स्थित अपने खेतों में गयी थीं. दोनों शाम में धान काट कर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान अज्ञात लोगों ने दोनों की हथियार से काट कर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, रेवती रावण सिंह की पत्नी व सुशीला सिंह मां थी.
दोनों महिलाएं धान काटने के लिए अपने साथ बर्तन में खाना भी ले गयी थीं. अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और हत्या कर दी. रावण सिंह और अर्जुन सिंह ने बताया, उनका गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. दोनों को घर लौटने में देर हुई, तो उन्हें खोजने के लिए घर से निकले. इसी बीच कच्ची सड़क पर दोनों का शव मिला. पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं की हत्या की सूचना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




