रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर आयोजन कमेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

एग्रि��ो मैदान में गायिका नेहा कक्कड़ के कार्यक्रम का मामला जमशेदपुर : एग्रिको मैदान में छठ पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर आयोजन कमेटी के खिलाफ दंडाधिकारी प्रमोद राम ने सिदगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम के आयोजन […]

विज्ञापन

एग्रिको मैदान में गायिका नेहा कक्कड़ के कार्यक्रम का मामला

आपके शहर में

विज्ञापन
जमशेदपुर : एग्रिको मैदान में छठ पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर बजाने पर आयोजन कमेटी के खिलाफ दंडाधिकारी प्रमोद राम ने सिदगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति दी गयी थी.
इसके बावजूद समय बीतने के बाद भी लाउडस्पीकर बजाया गया था, जो कि नियम का उल्लंघन है. एेसे में आयोजन कमेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाये. पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि दो नवंबर को सूर्य मंदिर कमेटी की ओर से एग्रिको मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें गायिका नेहा कक्कड़ ने परफॉर्म किया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola