जमशेदपुर : पति से आहत पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : आदित्यपुर मांझी टोला निवासी बीना रानी (37) ने बुधवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस बीच उसके पुत्र प्रतीक शेखर की आंख खुल गयी और उसने मां को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया. प्रतीक ने बताया कि उसकी मां मानगो के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं. वे […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : आदित्यपुर मांझी टोला निवासी बीना रानी (37) ने बुधवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. इस बीच उसके पुत्र प्रतीक शेखर की आंख खुल गयी और उसने मां को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया. प्रतीक ने बताया कि उसकी मां मानगो के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं. वे लोग बिहार शरीफ के रहने वाले हैं. मांझी टोला में वे किराये के मकान में रहते हैं. पिछले कुछ साल से पिता और मां के बीच विवाद चल रहा है, इस कारण दोनों अलग रहते हैं. पिता के आरोपों को लेकर मां हमेशा परेशान रहती थी.
बुधवार रात मां शराब पीकर घर लौटी तो उसने फटकार लगायी थी. इसके बाद वह सोने चला गया. उसकी नींद खुली तो मां को फांसी लगाते देखा. उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल ले आया. बीना देवी ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है. उसमें उन्होंने पति के आरोपों से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










