ता-पुत्र समेत तीन आराेपी पटना से धराये

Updated at : 02 Oct 2019 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
ता-पुत्र समेत तीन आराेपी पटना से धराये

बिष्टुपुर व टेल्को थाने में दर्ज है मामला, सोनारी में रहता है गिरोह का सरगना दिलीप सिंह जमशेदपुर : फर्जी कंपनी के नाम पर जीएसटी के 46 करोड़ रुपये घोटाला करने के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को बिष्टुपुर पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में पाटलिपुत्र थाने के नेहरू […]

विज्ञापन

बिष्टुपुर व टेल्को थाने में दर्ज है मामला, सोनारी में रहता है गिरोह का सरगना दिलीप सिंह

जमशेदपुर : फर्जी कंपनी के नाम पर जीएसटी के 46 करोड़ रुपये घोटाला करने के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को बिष्टुपुर पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर आनंद विजया हेरिटेज निवासी अभिजीत कुमार, उसके पिता प्रदीप कुमार और दानापुर थाना अंतर्गत खगरी रोड के पास तकियापुर पुलिस चौकी निवासी आशुतोष कुमार उर्फ राणा शामिल हैं.
मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया, गिरफ्तार लोग काफी शातिर हैं. वे फर्जी कृष्णा ट्रैडर्स नामक कंपनी बनाकर करोड़ों रुपये का घोटाला कर चुके हैं. उनके खिलाफ बिष्टुपुर थाने में 37 करोड़ और टेल्को थाने में नौ करोड़ रुपये घोटाला करने की प्राथमिकी दर्ज है. गिरोह का सरगना अभिजीत कुमार का चाचा दिलीप सिंह है. वह सोनारी में रहता है. इसके अलावा गिरोह के सदस्य कोलकाता में रहते हैं.
पूर्व में गिरफ्तार युवक वैट के जरिये सरकारी राशि का घोटाला करते थे, लेकिन जीएसटी आने के बाद इन लोगों ने फर्जी कंपनी के नाम पर जीएसटी का घोटला किया था. उन्होंने फर्जी कंपनी के नाम पर ऑनलाइन आवेदन कर जीएसटी नंबर ले लिया था और कई वर्षों से इस कारोबार से जुड़े थे. एसएसपी ने बताया, गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है. गिरफ्तार लोगों ने कृष्णा ट्रेडर्स कंपनी का संचालक फर्जी व्यक्ति अंकित कुमार को बनाया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola