जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 80 के पार
Updated at : 23 Sep 2019 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी बजरंग नगर में डेंगू का कहर व्याप्त है. डेंगू के चपेट में अभी तक पांच लोग आ चुके हैं. वहीं, बस्ती के कई लोग अभी भी बीमार हैं. जांच करने पर पता चलेगा कि कितने लोगों को डेंगू है. बजरंग नगर के अनसूइया देवी, आरएस देवी, अभिषेक मिश्रा, आशीष मिश्रा इस समय […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : गोलमुरी बजरंग नगर में डेंगू का कहर व्याप्त है. डेंगू के चपेट में अभी तक पांच लोग आ चुके हैं. वहीं, बस्ती के कई लोग अभी भी बीमार हैं. जांच करने पर पता चलेगा कि कितने लोगों को डेंगू है. बजरंग नगर के अनसूइया देवी, आरएस देवी, अभिषेक मिश्रा, आशीष मिश्रा इस समय डेंगू से पीड़ित हैं.
इन सभी का इलाज टिनप्लेट अस्पताल में चल रहा है. परिजनों के अनुसार सभी को तेज बुखार, सिर व बदन दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कार्ड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई. इसके पहले भी एक महिला को डेंगू हुआ था और उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में कराया गया. अभी उसकी स्थिति ठीक है. जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ एके लाल ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 80 पार के पार कर चुकी है.
साथ ही कई मरीजों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को यह निर्देश दिया गया है कि अगर कोई डेंगू के मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं, तो इसकी जानकारी जिला सर्विलेंस विभाग को दें, ताकि उनके रक्त को जांच के लिए भेजा का सके. उन्होंने कहा कि इसके रोकथाम के लिए विभाग प्रयासरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




