ePaper

गैर कंपनी क्षेत्रों में घंटों गुल रही बिजली

Updated at : 04 Sep 2019 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
गैर कंपनी क्षेत्रों में घंटों गुल रही बिजली

जमशेदपुर : मंगलवार को शहर के गैर कंपनी क्षेत्रों में पूरे दिन बिजली गुल रही. मरम्मत कार्य करने को लेकर अलग-अलग पावर सब स्टेशन से शट डाउन लेकर कार्य किया गया. इस दौरान शहर के लगभग तीन लाख लोगों को बिजली नहीं होने के कारण परेशानी हुई. शट डाउन लेकर काम करने से सबसे ज्यादा […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मंगलवार को शहर के गैर कंपनी क्षेत्रों में पूरे दिन बिजली गुल रही. मरम्मत कार्य करने को लेकर अलग-अलग पावर सब स्टेशन से शट डाउन लेकर कार्य किया गया. इस दौरान शहर के लगभग तीन लाख लोगों को बिजली नहीं होने के कारण परेशानी हुई.

शट डाउन लेकर काम करने से सबसे ज्यादा परेशानी गोविंदपुर, बिरसानगर और बारीडीह के लोगों को हुई, क्योंकि छोटा गोविंदपुर पावर सब स्टेशन सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक बंद रहा. पूरे दिन बिजली गुल होने के कारण लोगों के घर का इन्वर्टर भी फेल हो गया. कुंवर बस्ती पावर सब स्टेशन में दोपहर 12.30 बजे से 4.30 बजे तक व सारजमदा फीडर में सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक शट डाउन ले मरम्मत कार्य किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola