प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय ने दिया इस्तीफा

जमशेदपुर : डॉ अजय कुमार ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भेज कर इस्तीफा दिया है. पत्र में डॉ अजय ने प्रदेश कांग्रेस के आला नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद रामेश्वर उरांव, प्रदीप बलमुचु, चंद्रशेखर दूबे और […]
जमशेदपुर : डॉ अजय कुमार ने झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भेज कर इस्तीफा दिया है. पत्र में डॉ अजय ने प्रदेश कांग्रेस के आला नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व सांसद रामेश्वर उरांव, प्रदीप बलमुचु, चंद्रशेखर दूबे और फुरकान अंसारी के नाम का जिक्र करते हुए उनके पार्टी विरोधी क्रियाकलाप की जानकारी दी है.
प्रदेश अध्यक्ष ने इन आला नेताओं के संगठन विरोधी काम और पिछले 16 महीने में संगठन को खड़ा करने के अपने प्रयास व पीड़ा को बताया है. प्रदेश अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल समेत नौ नेताओं को भी भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




