Jamshedpur News : जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष पंचायत समिति सदस्यों ने दिया धरना

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने मंगलवार को करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की.

विज्ञापन

15 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur News :

जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्यों ने मंगलवार को करनडीह स्थित प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की. धरना की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन ने की, जबकि जिला पार्षद पारितोष सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस धरना में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, उपमुखिया और वार्ड सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए. धरना के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति की नियमित मासिक बैठकें नहीं हो रही हैं और बैठकों में संबंधित विभागीय अधिकारी भी अनुपस्थित रहते हैं. इसके अलावा प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में जाति, आय, आवासीय, जन्म-मृत्यु तथा पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें भी उठाई गयीं. प्रतिनिधियों ने इस पर तत्काल रोक लगाने और जवाबदेही तय करने की मांग की.

धरना स्थल पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो पहुंचे और सदस्यों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नाम मांग पत्र सौंपा. जिला पार्षद परितोष सिंह ने मांगों को गंभीर बताते हुए इसे ग्रामीण विकास विभाग तक पहुंचाने की बात कही. फोन पर मंत्री से बातचीत के बाद कार्रवाई का भरोसा मिलने पर धरना समाप्त हुआ, लेकिन सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर ठोस पहल नहीं हुई, तो प्रखंड विकास कार्यालय में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जायेगा. धरना में पूर्वी सिंहभूम पंचायत समिति सदस्य संघ के अध्यक्ष सतवीर सिंह बग्गा, किशोर सिंह, रैना पूर्ति, मनोज यादव, रुद्रो मुंडा, सुनील गुप्ता, नारायण बेसरा, दीपू सिंह, सुशील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola